अवंतिपोरा। अवंतिपोरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अजहर अहमद और एसआई इशफाक अहमद ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को चेरसू में दबिश दी। आरोपी आकिब रशीद शेख के घर से 16 किलो गांजा और 26 ग्राम चरस बरामद हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
-