फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम मुठभेड़: पाकिस्तानी आतंकी बाबर का खात्मा, जम्मू निवासी पुलिस कर्मी शहीद, सेना के तीन जवान और दो नागरिक घायल

Thu, 13 Jan 2022 09:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कुलगाम मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी बाबर मारा गया है। पुलिस का एक जवान शहीद हुआ है। साथ ही सेना के तीन जवान और दो नागरिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
कुलगाम मुठभेड़, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के कुलगाम जिले में बुधवार को शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ गुरुवार सुबह तक चली। इसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मारा गया है। उसकी पहचान बाबर भाई के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान का रहना वाला था। शोपियां और कुलगाम में साल 2018 से सक्रिय था। आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, एक पिस्टल और दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में जम्मू निवासी पुलिस कर्मी रोहित चिब शहीद हो गए हैं। साथ ही सेना के तीन जवान और दो नागरिक भी घायल हुए हैं। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को परीवान इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्ता होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बाबर को मार गिराया।

पुलिस का जवान शहीद, सेना के तीन जवान और दो नागरिक घायल
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी बाबर मारा गया है। जिसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। सेना के तीन जवान और दो नागरिक घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें