फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला-मुफ्ती और कांग्रेस पर खूब बरसे कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के सियासी रण का ऐसे किया जिक्र

Thu, 26 Sep 2019 11:35 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा है कि अनुच्छेद 370 और 35-ए की वजह से कश्मीर के खास परिवार ही लाभ उठाते रहे। मोदी सरकार के साहसिक फैसले के बाद अब आम कश्मीरी को लाभ मिल पाएंगे। गुर्जर भाजपा मुख्यालय जम्मू में बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विज्ञापन

 
गुर्जर ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार एक राष्ट्र, एक संविधान का पंडित दीन दयाल उपाध्याय का सपना मोदी सरकार ने पूरा किया है। अब देश में एक कार्ड भी होगा। समूचे जम्मू-कश्मीर के लोग इससे लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा अब तक अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार ही अनुच्छेद 370 से फायदा लेते रहे। अब आम कश्मीरी, दलित, ओबीसी और आरक्षित वर्ग को सही मायने में लाभ मिलेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांगों को छह तरह की छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

...अब बारी विधानसभा चुनाव की है

कहा कि केंद्र सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को हासिल होगा। विकास तेजी से होगा और रोजगार भी बढ़ेगा। 73वां संशोधन लागू होने से पंचायतों को विकास के लिए ज्यादा पैसा मिलेगा।

गुलाम नबी आजाद को निराशावादी बताया
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि गुलाम नबी आजाद निराशावादी व्यक्ति हैं। इसके लिए कश्मीर में हालात को खराब बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में भी देश में निराशा का माहौल बनाए रखा। मोदी सरकार देश हित में फैसले ले रही है।
 
हरियाणा में होगी ऐतिहासिक जीत
गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। अब बारी विधानसभा चुनाव की है। इसमें भी भाजपा 90 में से 75 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज का इतिहास बनाएगी। जम्मू कश्मीर में बीडीसी चुनाव पर उन्होंने कहा कि चुनाव जल्द होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें