फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लल्ला के स्वागत में पलकें बिछाए बैठा है शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरे कृष्णा, हरे रामा और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की गूंज के साथ जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लल्ला के साथ आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण की भक्ति में लोग लीन रहे। भगवान श्रीकृष्ण और मां राधा की मनमोहक झांकियों के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची। श्री सनातन धर्म सभा, धर्मार्थ ट्रस्ट काउंसिल, धार्मिक युवक मंडल और विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से शोभायात्रा को रघुनाथ मंदिर से युवराज विक्रमादित्य ने पूजा-अर्चना के साथ आगे बढ़ाया।

इससे पूर्व परेड ग्राउंड में विभिन्न झांकियों को सामूहिक तौर पर रघुनाथ मंदिर तक लाया गया। पूजा-अर्चना के बाद प्रभु श्रीकृष्ण के रथ आगे बढ़ने के साथ भक्तों की संख्या में भी इजाफा होता चला गया।
विज्ञापन

सुंदर झांकियों ने मोह लिया मन

बैंडबाजों की धुनों के साथ भक्तजन प्रभु के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों की झांकियों में बाल कलाकार प्रभु श्रीकृष्ण और माता राधा की जीवनी से जुड़ी कई भूमिकाओं में दिखे।

शोभायात्रा के आगे घुड़सवार प्रभु की पालकी के आने का संदेश दे रहे थे। इस बीच, भक्त भजनों पर झूमते हुए माहौल को श्रीकृष्ण मय बनाते रहे। क्या बच्चे, क्या बड़े हर कोई प्रभु का गुणगान करने में लगा रहा।

शोभायात्रा हरि मार्केट, इंदिरा चौक, रघुनाथ मंदिर, वीर मार्ग, शहीदी चौक, राजेंद्र बाजार, कनक मंडी, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, धोंथली बाजार, मुबारक मंडी, चौक चबूतरा, पक्का डंगा आदि से गुजरी।
विज्ञापन

मुसलिम भाइयों ने बरसाए पुष्प

इसके बाद  शोभयात्रा मोती बाजार, राज तिलक रोड से सिटी चौक से होती हुई रघुनाथ बाजार में समाप्त हुई। शोभायात्रा में प्रशासनिक आला अधिकारी शामिल रहे।

श्री रघुनाथ मंदिर से आगे राजेंद्र बाजार में मुसलिम समुदाय की ओर से शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दोनों ही समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जन्माष्टमी की बधाई दी। प्रभु और उनके भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें