रियासत में लोकपाल गठन की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। क्रांति दल ने रियासत में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लोकपाल या लोकायुक्त के गठन पर जोर दिया।
जम्मू में गुरूवार को संवाददाता सम्मेलन में संगठन के प्रधान प्रीतम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह स्वीकार किया है कि कुछ मंत्री और अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हो सकते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बहरहाल शर्मा ने कहा कि आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि रियासत में जरूरत है कि मुख्यमंत्री भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर लोकपाल या लोकायुक्त का गठन करें।
उन्होंने कहा कि अगर इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए तो क्रांति दल आंदोलन शुरू कर देगा। इस अवसर पर विजय कुमार, राजेंद्र भगत, अखिल गंडोत्रा, संकुल गुप्ता, अमित मीनिया आदि मौजूद रहे।