फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कोकरनाग में मारे गए आतंकी फरहान वानी के पिता ने की थी लौट आने की अपील

Wed, 10 Jan 2018 11:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
मारा गया आतंकवादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग स्थित लार्नू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिज्ब के मारे गए आतंकी फरहान वानी के पिता ने उससे घर लौट आने की अपील की थी लेकिन उसने पिता की बात नहीं मानी और मुठभेड़ में मारा गया। 

विज्ञापन


पंद्रह वर्षीय फरहान फिजिक्स के ट्यूशन के बाद अचानक लापता हो गया था और बाद में पुलिस ने फरहान के घर वालों ने बताया कि वह हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ गया है। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों द्वारा कई बार वीडियो जारी कर लौट आने की अपील की गई थी लेकिन उसने उनकी एक न सुनी और आतंक की राह पर दिन-ब-दिन और तेजी के साथ बढ़ता चला गया। जिसके बाद वह सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया। 

बुधवार को लार्नू के पहलिपुरा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। वैद ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। उसकी पहचान कुलगाम जिले के खुड्वानी निवासी फरहान अहमद वानी के रूप में हुई है, जोकि हिज्ब का आतंकी था।  आतंकी से एक इनसास राइफल, 2 मैगजीन और 42 गोलियां भी बरामद हुई हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

अनंतनाग में बहका 15 वर्षीय फरहान

कोकरनाग में मारा गया आतंकी फरहान वानी जब कुलगाम के एस एम स्कूल से 10वी की परिक्षा पास करने के बाद अनंतनाग के हायर सेकंड्री स्कूल में दाखिला लिया उसी के कुछ समय के बाद ही वह आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का मन बना चुका था।

माना जाता है कि उसे आतंक की राह पर ले आने पर अनंतनाग के भटके स्थानीय युवाओं ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। फरहान जब तक कुलगाम में पढ़ाई कर रहा था तो उसकी गिनती स्कूल के काफी होनहार छात्रों में होती थी।

बताया जा रहा है कि फरहान ने 9.6 सीजीपीए के साथ अपनी 10 की परीक्षा पास की थी। लेकिन अनंतनाग में दखिला लेने के बाद से ही उसके दिमाग में जहर घोलने का काम शुरू हो गया था और जिसकी चपेट में बुरी तरह से फंस  जाने के बाद वह 10 जून 2017 को लापता हो गया और कुछ दिन बाद उसके आतंकी बनने की बात सामने आई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें