इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटी सी बच्ची का फोटो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि कश्मीर में दूध पीती बच्ची की फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है। आपकों हम पूरी तफ्तीश के बाद बता दें कि फोटो में दूध की बोतल थामें मासूम सी 7-8 महीने की बच्ची का नाम अजरा है।
प्यारी सी अजरा शोपियां एनकाउंटर के बाद तेजी से चर्चा में आई। शोपियां एनकाउंटर में क्रास फायरिंग के दौरान 30 वर्षीय महिला रोजी जान की गोली लगने से मौत हो गई थी। अजरा मृतक महिला रोजी जान की बेटी है।
मासूम अजरा अब उन सैकड़ों बच्चों की तरह हो गई हैं जिनके सर से उनकी माँ की साया छिन चुका है। रोजी जान की मौत के बाद लोग अजरा को देखने आ रहें हैं लेकिन मासूम अजरा अभी ये समझने के काबिल नहीं की घर के बाहर जमा इस भीड़ की वजह वो खुद है।
आतंक के खात्में के इरादे से चलाई गई एक गोली दर्भाग्यवश आंगन में बैठी अजरा की माँ को लगी जिसकी अस्तपाल ले जाते वक्त रास्तें में मौत हो गई। अजरा की तस्वीर को देखकर हर गमगीन चेहरें से आंसू छलक रहा था।
लेकिन हर किसी के जहन में बस एक ही सवाल था आखिर कब तक घाटी में आतंक की वजह से किसी मासूम के सर से उसकी माँ का साया हटेगा तो किसी के बाप का।