फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः उप-राज्यपाल के सलाहाकार केके शर्मा ने दिया इस्तीफा, बनाए गए राज्य चुनाव आयुक्त 

Fri, 30 Oct 2020 04:42 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केके शर्मा - फोटो : @diprjk
विज्ञापन

 उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा को जम्मू-कश्मीर का राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले शर्मा ने सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया। वह जिस दिन से नया पदभार संभालेंगे तब से ही उनकी नियुक्ति प्रभावी माना जाएगी।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर पंचायती राज एक्ट 1989 की धारा 36 की उपधारा तीन के प्रावधानों के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए रिटायर्ड आईएएस केके शर्मा को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। इस पद पर वह 65 वर्ष की आयु तक रहेंगे।


साल 1983 बैच के आईएएस अधिकारी शर्मा को पिछले साल नवंबर में उपराज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया था। शर्मा 30 साल के अपने करियर में दिल्ली और गोवा के मुख्य सचिव समेत विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वह अपनी सेवानिवृत्ति से पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सचिव थे । शर्मा चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

.
जल्द नए सलाहकार की नियुक्ति संभव
सलाहकार के रूप में केके शर्मा के पास कई अहम विभागों का जिम्मा था। इसमें राजस्व, योजना, विकास और निगरानी, उद्योग और वाणिज्य, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और कृषि और बागवानी विभाग शामिल थे। उनके न रहने पर अब उपराज्यपाल जल्द नए सलाहकार की नियुक्ति कर सकते हैं। अन्यथा वर्तमान में तीन सलाहकारों में फारूक खान, राजीव राय भटनागर और बसीर अहमद खान के बीच इन विभागों का बंटवारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें