उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार केके शर्मा ने परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार को अखनूर कस्बे के चिनाब दरिया के जियो घाट, चंदिया घाट और गांव अंबारा में बौद्ध धर्म के प्राचीन स्थल का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य का जायजा लिया।
सलाहकार केके शर्मा से एक प्रतिनिधिमंडल म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन दीपेश सिंह की अगुवाई में मिला। उन्होंने अखनूर कस्बे सहित चिनाब दरिया और किले के सुंदरीकरण कराने का आग्रह किया।
पार्षद राकेश मल्होत्रा ने जियो पोता घाट पर झूला पुल बनवाने और किले में सुंदरीकरण करने पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने के बारे में अवगत कराया। सलाहकार केके शर्मा ने क्षेत्र में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।