फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन त्राशी: किश्तवाड़ में चौथे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी, रात में दागे गए इल्यूमिनेशन राउंड

Wed, 21 Jan 2026 11:39 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़

सार

किश्तवाड़ के सिंहपोरा छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान चौथे दिन भी जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाया जा रहा तलाशी अभियान चौथे दिन भी लगातार जारी है। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


रात के समय अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में रोशनी के लिए इल्यूमिनेशन राउंड फायर किए, ताकि अंधेरे में छिपे संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और सघन तलाशी ली जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि या नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। अभियान के पूरा होने तक इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें