फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishtwar: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, हिजबुल का एक आतंकी गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2022 02:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किश्तवाड़ में पुलिस और 17 आरआर ने 3 जून को आतंकी तालिब हुसैन को गिरफ्तार किया है। आतंकी तालिब साल 2016 में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिबुल मुजाहिदिन में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
Talib Hussain (File Photo) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी को पकड़ने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। पुलिस और 17 आरआर ने 3 जून को आतंकी तालिब हुसैन को गिरफ्तार किया है। वह नागसेनी के राशग्वारी इलाके का रहने वाला है और जिले में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने में शामिल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी तालिब साल 2016 में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। वह किश्तवाड़ में अन्य आतंकवादियों के साथ एक्टिव था और जिले में उग्रवाद को पुनर्जीवित की साजिश में शामिल रहा है। बाद में अन्य एचएम आतंकवादियों के साथ कुछ झड़पों के कारण उसने एचएम संगठन छोड़ दिया और आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा।
 
आतंकी तालिब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को काफी दिनों तक चकमा देता रहा। लेकिन, तीन जून को किश्तवाड़ पुलिस,17 आरआर और 52 बीएन के जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें