फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ हादसा: पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं, गाड़ी खाई में जा गिरी, बीए छात्र उमेर की मौत, चार युवक घायल

Tue, 27 May 2025 05:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

किश्तवाड़ के मुगल मैदान में पिकनिक से लौट रहे कॉलेज छात्रों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और चार घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मंगलवार दोपहर को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पांचों युवक कार में सवार होकर मुगमैदान में पिकनिक मनाने जा रहे थे। जैसे ही इन्होंने कार खड़ी की, सड़क के नीचे से डंगा निकल गया और वाहन निचले मार्ग पर जा गिरा। एक युवक की वाहन तले दबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर मुगमैदान पर्यटन स्थल के पास यह हादसा हुआ। इसमें मृतक युवक का भाई मामूली घायल हुआ है जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल वसीम अहमद को कश्मीर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कार (जेके17-8880) में पांच युवक पर्यटन स्थल मुगलमैदान पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया। लोगों ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल किश्तवाड़ पहुंचाया। 

दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जम्मू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान उमेर अहमद निवासी सिगदी मुगलमैदान के रूप में हुई है। जबकि घायलों में मृतक का भाई आकिब अहमद, नुमान नजार निवासी शक्ति नगर किश्तवाड़, मोहम्मद शानिब निवासी संग्रामभाटा और वसीम अहमद निवासी सिगदी बताई जाती है। 
विज्ञापन


जम्मू में बीए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देकर घर आया था उमेर
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाला युवक उमेर अहमद जम्मू के एमएएम काॅलेज में बीए कर रहा था। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देकर वह किश्तवाड़ अपने घर आया हुआ था। घायल युवक भी विद्यार्थी बताए जाते हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कार आकिब अहमद वाहन चला रहा था। उसे मामूली चोटें ही आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें