फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने रवाना हुआ दल

Sun, 14 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पंजाब, हरियाणा और आगरा से एक दर्जन लोगों का दल शनिवार को जम्मू से लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए रवाना हुआ। बमुश्किल से उन्हें जाने दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले बीसी रोड पर बस स्टैंड पुलिस ने इस दल के सदस्यों को आगे जाने से रोक लिया था, लेकिन एसएचओ आबिद रफीकी ने जब अपने उच्चाधिकारियों के साथ संपर्क किया तो उन्हें दल को आगे छोड़ने का आदेश मिला। इसके बाद बिना किसी देरी के एसएचओ ने दल के सदस्यों को रवाना होने के लिए छोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि दल के सदस्यों का कहना है कि किसी राजनीतिक संगठन या किसी के बहकावे में आकर लाल चौक नहीं जा रहे हैं, बल्कि मन में देश प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर लाल चौक में तिरंगा फहराने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा करना उन्हें इसलिए अजीब नहीं लग रहा है, क्योंकि अपने मुल्क में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है। इसलिए देश में रहने वाले किसी भी धर्म, जाति, संगठन के सदस्यों को इससे आपत्ति नहीं होनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें