फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृष्णा नगर में किन्नर समाज ने लगाया भंडारा

Wed, 29 Jan 2025 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
किन्नर समाज के महंत रीमा व अन्य को सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : rspura
विज्ञापन
मीरां साहिब। कृष्णा नगर गांव में किन्नर समाज की ओर से भंडारे का आयोजन महंत रीमा की देखरेख में किया गया। इस दौरान सबसे पहले पूजा-अर्चना की गई। इसमें पहुंची मंडली ने मां भगवती का गुणगान किया। बाद में दुर्गा माता मंदिर में किन्नर समाज के लोगों व अन्य लोगों ने माथा टेका।
विज्ञापन

पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार, दीपक शर्मा, सुभाष डोगरा सहित गणमान्य लोगो ने महंत रीमा सहित अन्य किन्नरों को सम्मानित किया। किशोर कुमार ने कहा कि किन्नर समाज के लोगों को कुछ वर्षों में आम नागरिकों की तरह मूलभूत सुविधाओं से जोड़ऩे का काम किया जा रहा है।
दीपक शर्मा व सुभाष डोगरा ने कहा कि किन्नर समाज की मानें तो वे अब आम जनता की तरह हर जगह अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। चाहे वह खेल का मैदान हो, पढ़ाई-लिखाई हो या फिर समाज में आगे बढ़कर काम करना हो। उन्हें जजमानों से जो धन मिलता है, उसमें से ही कुछ धन बचाकर वह समाज के उत्थान के लिए खर्च करते हैं। इस दौरान महंत कैयारी माई, महंत गुड्डू, सपना किन्नर सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें