फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पूर्व सैनिकों से दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 29 Jan 2025 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पूर्व सैनिक कल्याण संघ की मासिक बैठक वरिष्ठ पूर्व सैनिक लखबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की भलाई से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही दो पूर्व सैनिकों से दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बताया गया कि 13 और 14 जनवरी को वेटरन डे का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान दो पूर्व सैनिक, जो सेना से सूबेदार और हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं, लोहड़ी पर रिश्तेदारों से मिलने बक्शी नगर जा रहे थे। वहां उनकी एसएचओ बक्शी नगर के साथ वाहन पार्किंग को लेकर बहस हुई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने उनके साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने दोनों पूर्व सैनिकों को बिना ठोस कारण गिरफ्तार कर लिया। थाने में शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना भी दी।
इस अवसर पर काका राम, रघुबीर सिंह, संतोष शर्मा, बोध राज, जुगल गुप्ता, शांति स्वरूप, रमेश शर्मा, खजान सिंह, गुरदीप सिंह, राजिंदर सिंह, विनोद कुमार, शेलो राम, गुरमुख सिंह, करण सिंह पुरन चंद, बनारसी लाल, सेवा सिंह सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें