रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन जुड्डा ने कटड़ा नाइट राइर्ड्स (केकेआर) को हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया है।
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुुए बीस ओवर में 140 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज अरुण ने 25 और हिमालय ने 19 रन का योगदान दिया। किंग्स इलेवन जुड्डा के गेंदबाज राजेश व रवि ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जुड्डा की टीम ने राजेश की तरफ से बनाए गए शानदार 44 रनों की बदौलत मैच को आसानी से जीत लिया। इसके अलावा बल्लेबाज मुदस्सर ने भी 19 रन का योगदान दिया। राजेश को उन के बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का सेमिफाइनल मैच शुक्रवार और शनिवार खेले जाएंगे। वहीं, खिताबी मुकाबला रविवार को होगा।