फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पुलिस की तरफ से बुधवार को नगर के प्रमुख स्थानों पर नाका लगा कर नियमों का उललंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटने सहित यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया है।
विज्ञापन

एसपी शैलेंद्र सिंह के दिशानिर्देश पर बुधवार को आईआरपी चौक, अमर शहीद जवान कमल किशोर स्मारक और थापा चौक के पास नाके लगाए गए। इस दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों का चालान काटने के साथ ही दस्तावेजों की जांच भी की गई। वहीं, चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों पर तीन सवारियां नहीं बिठाने, मिनी बस और टेंपो वालों को ओवरलोडिंग नहीं करने पर जोर दिया। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें