फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अपहृत एसपीओ अहमद वागे की हत्या, आतंकियों ने वीडियो किया वायरल

Sun, 25 Nov 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शोपियां जिले के रेबन गांव से आतंकियों द्वारा अगवा कर मारे गए एसपीओ बशारत अहमद वागे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो आतंकियों ने कत्ल करने से पूर्व बनाया है। वीडियो में वह कबूल रहा है कि उसने आतंकियों की मुखबिरी की है। आतंकियों ने शुक्रवार को एसपीओ का अपहरण किया था। बाद में उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


1 मिनट 38 सेकेंड के इस वीडियो में बशारत बता रहा है कि उसके पिता का नाम गुलाम मोहम्मद वागे है। वह भी पुलिस विभाग में है और ड्यूटी बडगाम में है। बशारत ने कबूला है कि उसने आतंकी नवाज की मुखबिरी प्रमोशन के लिए की थी। उसने कहा- मैंने उनका पीछा मास्टर गुलाम मोहम्मद के घर तक किया और उसकी जानकारी सुरक्षाबलों को दी।’ उसने यह भी बताया कि बाकी एसपीओ को भी वह कहते हैं कि मुखबिरी कर प्रोमोशन हासिल करो।

गौरतलब है कि बशारत वीडियो बना रहे आतंकी से कहता सुनाई दे रहा है कि उससे गलती हुई और वह अवाम से माफी मांगता है। इतना ही नहीं वह बाकी के एसपीओ से जल्दी नौकरी छोड़ने की भी अपील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें