देश सहित जम्मू कश्मीर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से माता खीर भवानी मेले में पहुंचे कश्मीरी पंडितों और श्रद्धालुओं के जयकारों से रविवार को तुलमुला गूंज उठा। इस दौरान बुधवार को जेष्ठ अष्टमी पर खीर भवानी मेला हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कश्मीरी पंडितों ने मां के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना कर घाटी में शांति के लिए प्रार्थना की। दर्शन करने के अलावा हवन में आहुतियां भी डालीं।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को ज्येष्ठ अष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अष्टमी विशेष रूप से कश्मीरी पंडित समुदाय के लिए अहम होती है। माता क्षीर भवानी से सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
उपराज्यपाल ने कहा कि माता क्षीर भवानी मंदिर में दुनिया भर के भक्तों का जमावड़ा और उत्सव हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और एक पुण्य जीवन जीने की प्रेरणा है। माता क्षीर भवानी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।