गांव खौड़ कैंप की वार्ड चार में पिछले छह दिन से लगातार बिजली बंद रहने से स्थानीय लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार 29 जनवरी की देर शाम एक ट्रक के बिजली के पोल के साथ टकरा जाने से उसी दिशा में लगे नौ पोल और क्षतिग्रस्त हो गए।
इसको लेकर लोग उसी दिन से विभाग को अवगत करा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र बिजली सेवा सुचारु नहीं हुई, तो लोग मार्ग बंद कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।