सांबा। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने 24 घंटे के दौरान दो अलग-अलग मामलों में 04 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन, खनन के लिए किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार स्टेडियम के पास बसंतर नदी में निर्माण सामग्री के अवैध खनन के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। बसंतर नदी तल से अवैध रूप से रेत ले जा रहे थे। बाद में सांबा पुलिस ने गश्त ड्यूटी करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया, जिसमें से एक रेत से लदी और दूसरी बिना पंजीकरण संख्या के पत्थरों से भरी थी। जिसे अवैध परिवहन के लिए जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त सभी वाहनों को कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग को सौंप दिया है।