सांबा। जिले के रख अंब टाली स्थित किराना की दुकान से पुलिस ने 38 बैग सरकारी राशन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार जिला स्पेशल ब्रांच व पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर रख अंब टाली क्षेत्र में किराना की दुकान चला रहे स्वर्ण कुमार की दुकान पर छापा मार कर वहां से सरकारी राशन आटा व गेहूं के 38 बैग जब्त किए। बताया गया है कि किराना दुकान मालिक सरकारी राशन का स्टोर कीपर है। जिसने गैर कानूनी ढंग से सरकारी राशन अपनी दुकान में रखा था। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।