फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगले साल जोर-शोर से निकलेगी कौसर नाग यात्रा'

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से होने वाली वार्षिक कौसर नाग यात्रा को अगले साल से जोर-शोर से निकालने का ऐलान विश्व हिंदू परिषद ने किया है।
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश संरक्षक डा. रमाकांत दुबे का कहना है कि मौजूदा वर्ष में रियासती सरकार की ओर से यात्रा रद्द किए जाने के विरोध में परिषद राज्य के अलावा देश के अन्य राज्यों में प्रदर्शन कर रियासती सरकार का असली चेहरा जनता के सामने लाएगी।

जम्मू में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में संगठन के प्रदेश संरक्षक ने कहा कि कश्मीर में जो लोग कौसर नाग यात्रा की वजह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की दुहाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधी संगठनों पर भी साधा निशाना

उन्हें पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि तीन-चार दिनों की यात्रा से पर्यावरण को क्या नुकसान पहुंचेगा। साथ में पर्यावरण को हरा-भरा रखने में वह क्या योगदान दे रहे हैं।

दुबे ने कहा कि कौसर नाग यात्रा हजारों सालों से चल रही हैं और नीलमत पुराण में इसका वर्णन है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की धार्मिक यात्रा के लिए अनुमति का सवाल ही नहीं है।

इस साल की मनमानी को अगले साल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विश्व हिंदू परिषद अन्य संगठनों के साथ मिलकर श्री अमरनाथ यात्रा और बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तरह ही कौसर नाग यात्रा का आयोजन करेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने पर जोर दिया। इस अवसर पर हेम राज खजूरिया, डा. शाम लाल गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें