फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katra: गणतंत्र दिवस को लेकर माता वैष्णो देवी के धाम में बढ़ी जवानों की तैनाती

Tue, 24 Jan 2023 12:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा

सार

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू के नरवाल क्षेत्र में हुए दो धमाकों को देखते हुए जम्मू मार्ग, उधमपुर मार्ग, रियासी मार्ग सहित नाके लगा कर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कटड़ा सहित भवन व मार्ग पर गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हर आने जाने वाले की सभी प्रवेश मार्गों पर चेक पोस्ट सहित नाके लगाकर जांच की जा रही है। साथ ही प्रमुख स्थलों पर बम स्क्वॉड सहित डॉग स्क्वॉड का भी सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू के नरवाल क्षेत्र में हुए दो धमाकों को देखते हुए जम्मू मार्ग, उधमपुर मार्ग, रियासी मार्ग सहित नाके लगा कर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। एसपी अमित भसीन ने बताया कि धर्मनगरी व भवन एक ऐसा स्थान है जहां कभी भी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। 

साथ ही सभी मार्गों पर गश्त बड़ा दी गई है। मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। बताया कि दर्शनी ड्योढ़ी, बाणगंगा चेक पोस्ट और रेलवे स्टेशन पर एक्सरे मशीन से सामान की जांच की जाती है। हर चेक पोस्ट पर पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं, और सादे कपड़ों में भी हर जगह जवान तैनात हैं, जो हर आने जाने वाले पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें