जम्मू संभाग के जिला राजोरी के सुंदरबनी के जवान जीत कुमार की ड्यूटी के दौरान हृदयाघात होने से मृत्यु हो गई। वह देशी की उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित त्रिपुरा में तैनात थे। जीत कुमार सुंदरबनी से सटे शिवकाशी ज्ञान गंगा आश्रम परिसर के साथ लगते गांव भजवाल के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार सुबह वीर जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। इलाके में गम का माहौल है। जवान जीत कुमार ने 27 वर्षों का जीवनकाल अपने देश की सेवा में दिया और अंत में अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। इसे लेकर लोगों में भारी दुख है।