फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वैष्णो देवी की यात्रा पर जाना हुआ और आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
देश विदेश से श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देने आने वाले श्रद्धालुओं की राह और आसान होगी। श्रद्धालुओं के लिए नए कटड़ा-अर्द्धकुवारी ट्रैक को जल्द शुरू किया जा रहा है। ट्रैक पर विद्युतीकरण और पानी की सप्लाई पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


आधुनिक सुविधाओं से लैस नए ट्रैक को आगामी मई माह में शुरू किया जा रहा है। बाणगंगा से भवन तक यात्रियों को मल्टीपर्पज आडियो सिस्टम से सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके अलावा ककरियाल में श्री माता वैष्णो देवी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल को आगामी अक्तूबर के अंत तक शुरू करने की योजना है।

मंगलवार को राजभवन में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 55वीं बैठक में इसकी जानकारी दी गई। बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने बोर्ड प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि ककरियाल में 230 बेड वाले निर्माणाधीन श्री माता वैष्णो देवी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के लिए आवासीय कांप्लेक्स के साथ उपकरणों और अन्य जरूरी बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। अस्पताल को शुरू करवाने के लिए पिछले साल बोर्ड ने नारायणा ह्रदुलया प्राइवेट लिमिटेड, बंगलूरू से कंसेशन समझौता किया था।

अस्पताल के शुरू होने के बाद नर्सिंग कालेज और मेडिकल कालेज पर भी काम किया जाएगा। अर्द्धकुवारी में आगामी अप्रैल के अंत तक मंदिर कांप्लेक्स का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसमें पवित्र गुफा (गर्भ जून) के दर्शन के लिए क्यू सिस्टम और बड़े वेटिंग हाल का निर्माण किया जा रहा है।

राज्यपाल ने त्रिकुटा पहाड़ियों से गिरने वाले पत्थरों और भूस्खलन को रोकने के लिए टिहरी हाईड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन के 45 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की जानकारी ली। इसमें बताया गया कि कटड़ा से पवित्र गुफा तक पांच स्थानों पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर मल्टीपर्पज आडियो सिस्टम लगेगा

बाणगंगा से भवन तक मल्टीपर्पज आडियो सिस्टम के लिए ट्रैक के अधिकांश हिस्से में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के साथ अर्द्धकुवारी-भवन के बीच स्पीकर स्थापित कर दिए गए हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट के आगामी जून के अंत तक मुकम्मल किया जाना है।

इसी तरह भैरो घाटी पैसेंजर रोपवे (भवन और भैरो मंदिर के बीच) के प्रोजेक्ट को दिसंबर के अंत तक पूरा किया जाएगा। इसके अलावा त्रिकुटा हिल्स मैटीरियल रोपवे (सियार दावरी से भवन तक) को चौबीस महीनों में पूरा किया जाएगा।

बोर्ड ने जानकारी दी कि पिछले पांच साल में त्रिकुटा पहाड़ियों में वन, हार्टिकल्चर, फ्लोरीकल्चर और औषधीय किस्म के 13 लाख पौधों को लगाया गया है।

कटड़ा में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रोजेक्ट का निर्माण अंतिम चरण में है। बैठक में बोर्ड अधिकारियों में डा. एसएस बलोरिया, पं. शिव कुमार शर्मा, डा. अशोक भान, एचएल मैनी, डा. मंदीप कुमार भंडारी, डा. एम कुमार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें