फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सालाना उर्स में कव्वालों ने बांधा समां

Fri, 09 Jun 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। खोख्याल पंचायत के गांव तट्टढा बड़ स्थित सूफी ज्ञान मत आश्रम में पीर बाबा के सालाना उर्स का धूमधाम से आयोजन किया गया। 41वीं बार होने वाले इस वार्षिक आयोजन में स्थानीय व पड़ोसी राज्य के भक्तों ने भाग लेकर पीरबाबा का आशीष प्राप्त किया।
विज्ञापन


बुधवार की रात को होने वाले इस आयोजन में रात भर मजहबी कव्वालियों का दौर जारी रहा जिसमें स्थानीय कव्वालों के अलावा पंजाब से आए कव्वालो ने भी अपनी प्रस्तुति दी। जिससे सुनने के लिए जहां संख्या में भक्त उमड़े रहे। वहीं इस दौरान पीरबाबा की जियारत पर माथा टेंकने वालों की भीड़ लगी रही। जिसके कारण पूरी रात दरबार पर मेले जैसा वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर दरगाह के भक्त रतन लाल ने बताया कि बाबा की जियारत हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां लोग मजहब हो भुला कर बाबा के दरबार में अपनी फरियाद लेकर आते हैं और अपनी झोलियां भर के जाते है। इन्ही श्रद्धालुओं के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें दिन के समय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अब रात भर मजहबी कव्वालियां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें