फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में कठुआ सबसे अधिक तपा, पारा 44.6 डिग्री रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके चलते जम्मू का तापमान 42 और कठुआ में रिकॉर्ड 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर में चल रही गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि घरों और दफ्तरों में एसी और कूलर भी हांफ रहे हैं। शाम पांच बजे तक गर्म हवा के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद के अनुसार जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस था जो मंगलवार को बढ़कर 42 डिग्री हो गया। इसी तरह कठुआ में भी पारा 43.9 डिग्री से उछलकर 44.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा और गर्म हवाएं और ज्यादा परेशान करेंगी। ऐसे में यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी न होने पर दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलें।

कश्मीर संभाग के कई जिलों में भी बढ़ी गर्मी
गर्मी का असर न केवल जम्मू बल्कि कश्मीर संभाग के जिलों में भी देखा जा रहा है जहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रियासी में तापमान 41.1, कटड़ा में 39, श्रीनगर में 32.6, किश्तवाड़ में 31.9, रामबन में 31.4, बटोत में 30.6, भद्रवाह में 30.4, बारामुला में 29.6, अनंतनाग में 29.5 और बांदीपोरा में 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी कुछ दिन तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें