मामले की जांच के लिए एसएसपी कठुआ आरपी कोतवाल ने विशेष जांच दल (सिट) का गठन किया गया है। प्रतिमा खंडित करने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
जम्मू संभाग के जिला कठुआ के महानपुर कस्बे की दमलाड़ पंचायत में शिव मंदिर पलक की हनुमान प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने कई लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
मामले की जांच के लिए एसएसपी कठुआ आरपी कोतवाल ने विशेष जांच दल (सिट) का गठन किया गया है। प्रतिमा खंडित करने के विरोध में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि यह घटना निंदनीय है, इससे धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की जा रही है।
सरपंच शेर सिंह दमलाड़, सरपंच सोनू गुप्ता, सरपंच सुरजीत सिंह, नायब सरपंच राजेंद्र कुमार आदि ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद घटना को लेकर प्रदर्शन कर रोष जताया। मांग की कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए, ताकि इलाके में आपसी भाईचारा खराब न हो।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय मांगा था। पुलिस ने मंगलवार को कई लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की, लेकिन अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। एसडीपीओ बिलावर अरविंद कुमार व बसोहली के थाना प्रभारी राजेंद्र खजूरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अब जांच सिट को सौंपी गई है।