फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण में जम्मू-कश्मीर में पहला स्थान हासिल करने वाले कठुआ शहर में अब गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। 20 अगस्त को जारी हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के आंचलिक सर्वेक्षण में उत्तर भारत में 84वां और जम्मू कश्मीर में पहला स्थान हासिल करने वाले कठुआ में फैली गंदगी और वहां व्याप्त अव्यवस्था ने रैंकिंग को ही सवालों के घेरे में खड़ कर दिया है। नगर परिषद के वार्ड-दो और पांच में सड़क के किनारे लगे गंदगी के ढेर लोगों का मुंह चिढ़ाने का काम कर रहे हैं, वहीं अवैध पार्किंग ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इससे परेशान वार्ड-दो और पांच के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वीरवार को दोनों वार्डों के लोगों ने प्रशासन व नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल संतोष राज, तिलक राज आदि ने बताया कि कहने को तो शहर में सफाई व्यवस्था को देखने के लिए नगर परिषद काम करती है। लेकिन उसकी कार्यशैली सवालों के घेरे में है। शहर के सुपर बाजार के सामने नालियों से ओवर फ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। आने-जाने वाले लोगों को सफर करना मुश्किल हो गया है। गंदगी के इस आलम के कारण स्थानीय लोगों के साथ आसपास की दुकानों पर ग्राहकों आना भी कम हो गया है। इससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क के किनारे अगर कोई रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपना गुजर-बसर करने का प्रयास करता है तो उसे हटाने के लिए प्रशासन और नगर परिषद की टीम तुरंत आ जाती है, लेकिन यहां पर फैली गंदगी और अवैध रूप से होने वाली पार्किंग के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में प्रशासन और नगर परिषद की कार्रवाई लोगों को सुविधा देने के बजाए उन्हें परेशान करने का कारण बन रही है। अगर नगर परिषद सही में फुटपाथों पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी को अवैध करार देता है, तो यहां बेहतर व्यवस्था करना उसकी जिम्मेदारी है। मगर हैरानी है कि नगर परिषद अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह से असफल है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार न किया गया तो वह इसके खिलाफ और कड़ा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

...तो ऐसी व्यवस्था से देश में टॉप करेगा कठुआ
इस वर्ष 20 अगस्त को जब स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे घोषित हुए तो कठुआ देशभर में पिछले वर्ष के 720वें स्थान से 84वें रैंक पर आ गया था। जम्मू कश्मीर में तो स्वच्छता के मामले में पहले नंबर पर था। उस वक्त कठुआ नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने नगर परिषद कार्यालय में सभी सफाई कर्मियों के साथ स्टाफ सदस्यों और पार्षदों की उपस्थिति में चाय पार्टी भी की थी। नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने दावा किया था कि इसी तरह से एकजुट होकर अगर प्रयास जारी रहे तो वो दिन दूर नहीं कठुआ शहर देश में स्वच्छता के मामले में शीर्ष पर आएगा। इसके लिए हमें अपने प्रयास और तेज करने होंगे, जिसमें पॉलीथिन से शहर को मुक्त कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें