फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ कांड: बच्ची की फोटो वायरल करने के नाम पर हुआ करोड़ो का खेल, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 19 Apr 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

कठुआ कांड में बच्ची की फोटो और नाम को आखिर किस वजह से वायरल किया गया। यह बड़ा सवाल है, जबकि देश के चर्चित निर्भया कांड की पीड़िता का असली नाम आज तक बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं, लेकिन आठ साल की पीड़ित बच्ची की तस्वीर उन्हीं कपड़ों में जारी हुई जिसमें उसकी लाश बरामद हुई।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के सूत्र बताते हैं कि ये तस्वीर उसके घर में खींची गई थी। तो आखिर मोबाइल से खींची गई ये तस्वीर क्यों और किसने वायरल की? ये जांच का विषय बन गया है।रसाना कांड में पीड़ित बच्ची का नाम और उसकी तस्वीर शव मिलने के दूसरे दिन से ही वायरल होने लगा था।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश अनुसार किसी भी नाबालिग का न तो नाम सामने लाया जा सकता है और न ही उसकी पहचान। तो क्या जानबूझकर इस बच्ची की तस्वीर और उसके नाम को वायरल किया गया। इन सवालों के बीच एक वायरल ऑडियो क्लिप ने सनसनी फैला दी है, जिसमें दो लोग सीधे तौर पर इन फोटो को वायरल करने की जिम्मेदारी लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


आखिर यह लोग कौन थे, जिन्होंने इस फोटो को वायरल किया और उन्होंने इसे किस मंशा से इसे वायरल किया। इसी तरह सोशल मीडिया में पीड़िता के मामा के बैंक खाते का नंबर जारी किया गया ताकि लोग उसकी मदद के लिए उसमें पैसा डाल सकें।

जम्मू मामलों के एक्टविस्ट व अधिवक्ता अंकुर शर्मा ने इसे सोची समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन से जम्मू में एक विदेशी ग्रुप के सक्रिय होने की बात सामने आ रही है। दुनिया भर से राशि एकत्रित कर यह ग्रुप मामले को भुनाने के लिए यहां कठुआ कांड को नया रूप देने की कोशिश में जुटा है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप में 60-70 लाख की राशि दो लोगों को दिए जाने की बात हो रही है, जो इस मामले को बढ़ा चढ़ाकर उठा रहे हैं। ऐसे में यह सीधे तौर पर हवाला का मामला है, जिसकी राशि कहां से और किसके लिए भेजी जा रही है, इसकी जांच अब एनआईए को सौंपी जानी चाहिए।

अंकुर शर्मा ने इस पूरी साजिश के पीछे आतंकियों का हाथ होना भी बताया है, जो जम्मू-कश्मीर के माहौल को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर मामले को भुनाने के लिए हवाला राशि से मदद की जा रही है, ताकि अशांति फैलाकर जम्मू-कश्मीर के माहौल को खराब किया जाए। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें