फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: MLA लाल सिंह बोले- गिलानी के इशारे पर हो रहे हैं काम, पार्टी ने भेजा था कठुआ

Sun, 15 Apr 2018 02:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Ministers Chaudhary Lal Singh and Chander Prakash
विज्ञापन

भाजपा विधायक चौधरी लाल सिंह ने कहा कि कठुआ हत्याकांड मामले में अलगाववादियों के डर से सीबीआई जांच नहीं करवाई जा रही है। हमसे पहले अलगाववादी नेता गिलानी ने कह दिया था कि सीबीआई जांच नहीं करवाई जाए, जिसके बाद तथाकथित राजनेताओं को लग रहा था कि अगर ऐसा किया जाता है तो अलगाववादी नाराज हो जाएंगे और कश्मीर में हालात बिगड़ेंगे। कश्मीर की सारी बच्चियां हमारी हैं। हमने कभी भी कठुआ हत्याकांड के आरोपियों का समर्थन नहीं किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कहती हैं कि बलात्कार में फांसी की सजा हो, हम चाहते हैं कि ऐसे दरिंदों को फांसी पर चार बार लटकाया जाए। चौधरी लाल सिंह ने कठुआ हत्याकांड की देशभर में गलत तस्वीर पेश करने के लिए कश्मीर के तथाकथित मीडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा मैं कहीं दोषी नहीं हूं। देश को अपना समझता हूं। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के निर्देश पर हम डेढ़ माह पहले रसाना में लोगों की बात सुनने गए थे। इससे पहले मंत्री अब्दुल गनी कोहली भी गए थे।

क्या सीबीआई जांच की मांग गुनाह है: गंगा
भाजपा विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा पार्टी की छवि को बनाए रखने के लिए दिया है। उन्होंने कठुआ कांड की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया। क्या ये गुनाह है? प्रद्युम्न हत्याकांड में भी पहले ड्राइवर को पुलिस ने दोषी मनवा लिया था, लेकिन बाद में सीबीआई जांच में 9 कक्षा के लड़के द्वारा हत्या करवाने की साजिश सामने आई। जम्मू के हितों की रक्षा के लिए अगर सरकार से लड़ना पड़े तो लडू्ंगा। पीएम के पास भी जाऊंगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने देशभर में एक साजिश के तहत रसाना हत्याकांड पर लोगों को गुमराह करने की साजिश की है। इस मामले में भाजपा और प्रधानमंत्री की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। मैं पार्टी का एक सिपाही हूं और मैंने बेहतर समझा तभी इस्तीफा दिया। इस्तीफे के लिए मुझ पर किसी का दबाव नहीं था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें