दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के नई बस्ती गांव में वीरवार से नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का आगाज हुआ। इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
वीरवार को कथा वाचक मृदुल मोहन शास्त्री की अगुवाई में ढोल बाजे और वैदिक मंत्रों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद कलश स्थापित कर भगवान गणेश की पूजा की गई। आयोजक मोहन लाल शर्मा ने बताया कि कथा में नौ दिन तक प्रतिदिन रात को आठ से दस बजे तक पंजाबी गायक भजनों से भक्तों को निहाल करेंगे। यह कथा 26 नवंबर तक चलेगी। वीरवार रात को गायकों के भजनों से भक्त झूम उठे। कथा के अंतिम दिन हवन और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ईश्वर दास, तारा चंद, अश्वनी कुमार, सुरेश कुमार, जगदीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पुरुषोत्तम लाल, नरेश कुमार व शाम लाल आदि मौजूद रहे।