फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर ट्रेनिंग कर रहे कश्मीरियों को तंग किया जा रहा : उमर

Sat, 11 Jun 2016 09:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
व‌िधानसभा में बोलते उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विपक्ष के नेता और और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के बाहर ट्रेनिंग कर रहे कश्मीरी युवाओं को परेशान किए जाने का मुद्दा शनिवार को विधानसभा में उठाया। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें शुक्रवार की रात से इस संबंध फोन कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन


उमर ने कहा कि किसी ‘एमबीडी ग्रुप’ द्वारा राज्य के बाहर इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग लेने वाले युवा जिस हॉस्टल में रह रहे हैं, वहां उन्हें लोग तंग कर रहे हैं। वहां की पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है।

ये युवा किस राज्य में कहां ट्रेनिंग ले रहे हैं इसका खुलासा उमर ने नहीं किया। उन्होंने युवाओं के पते और मोबाइल नंबर विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे। साथ ही इस मामले में सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

 
उमर द्वारा दी गई जानकारी पर उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार जल्द इस मसले का संज्ञान लेगी। इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बात की गई है। सरकार ने योजना बनाई है कि एक मंत्री हर उस राज्य में जाएगा, जहां-जहां ये बच्चे पढ़ रहे हैं। यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि छात्रों के विश्वास को बहाल किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें