फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: कश्मीर के यूट्यूबर फैसल गिरफ्तार, माफी भी मांगी, नुपुर शर्मा पर बनाया था आपत्तिजनक वीडियो

Sat, 11 Jun 2022 05:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

यूट्यूबर फैसल वानी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाली पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा का सिर कलम करने वाला वीडियो अपलोड किया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विवादित टिप्पणी के लिए भाजपा से हटाईं गईं नूपुर शर्मा का सिर काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शनिवार को सार्वजनिक शांति भंग करने और जनता में भय पैदा करने के आरोप में यूट्यूबर फैसल वानी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


हालांकि, वानी ने वीडियो को डिलीट कर दिया है और इसके लिए माफी भी मांगी है। गिरफ्तारी से पहले वानी ने एक और वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उसने कहा था कि उसका लोगों या किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

पुलिस ने कहा कि सफ ाकदल पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।वानी ने अपने यूट्यूब चैनल डीप पेन फि टनेस पर पोस्ट किए गए एक नए वीडियो में माफ ी जारी करते हुए कहा कि मैंने कल रात नूपुर शर्मा के बारे में एक वीडियो अपलोड किया था।
विज्ञापन


यह एक वीएफ एक्स वीडियो था जो पूरे भारत में वायरल हो गया और मेरे जैसा निर्दोष व्यक्ति फं स गया। मेरा किसी अन्य धर्म को आहत करने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि इस्लाम हमें दूसरे धर्मों का सम्मान करना सिखाता है।

कहा कि वायरल होने के बाद उन्होंने विवादास्पद वीडियो को हटा दिया। कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हां, मैंने वह वीडियो बनाया था लेकिन मेरा किसी भी कानून का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं था। मैंने कल रात ही वीडियो को डिलीट कर दिया लेकिन मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।

वीडियो में हाथ जोड़कर उसने कहा मुझे खेद है। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मुझे बेहद खेद है। मेरा किसी को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। खुद को एक साधारण इंसान बताते हुए वानी ने उम्मीद जताई कि दूसरा वीडियो भी वायरल हो जाएगा ताकि मेरी माफी सभी तक पहुंचे।

मैं एक निर्दोष व्यक्ति हूं और मुझे फंसाया नहीं जाना चाहिए। अपने चैनल पर पोस्ट किए गए वानी के अब डिलीट किए गए वीडियो में यू ट्यूबर वानी को तलवार चलाते हुए और शर्मा की एक तस्वीर में गर्दन काटते दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें