फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ArmywithKashmir सेना की मदद से कश्मीरी बेटियों को मिली नई उड़ान, JEE परीक्षा में कई सफल

Thu, 15 Jun 2017 07:37 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
छात्रों के साथ सेना प्रमुख जनरल रावत - फोटो : ADGPI-Indian Army
विज्ञापन
थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने मंगलवार को कश्मीर घाटी के छात्रों से मुलाकात की। इन छात्रों में कश्मीर में सेना द्वारा चलाए जा रहे सुपर-40 मुहिम के वो सफल छात्र शामिल हुए जिन्होंने जेईई की राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


सेना द्वारा श्रीनगर में शुरू की गई सुपर-40 की मुहिम में कश्मीरी छात्रों को इंजीनियरिंग की परीक्षा के लिए तैयारी में मदद की जाती है। इस साल सुपर-40 के छात्रों द्वारा जेईई की परीक्षा में सारे रिकार्ड तोड़े गए हैं। इस क्रम में सुपर 40 के 26 कश्मीरी लड़कों और 2 लड़कियों ने जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

इन सभी छात्रों से मुलाकात करते हुए सेना प्रमुख ने इन्हें सफलता पर बधाई दी। इन छात्रों में 9 छात्र जेईई एडवांस की परीक्षा में भी सफल हुए हैं। गौरतलब है कि श्रीनगर में भारतीय सेना और निजी क्षेत्र की एक कंपनी से कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के अंतर्गत इस विशेष शैक्षिक मुहिम का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी लड़कियों ने भी हासिल किया मुकाम

छात्रों के साथ सेना प्रमुख जनरल रावत - फोटो : ADGPI-Indian Army
इसी मुहिम के पहले वर्ष में कश्मीरी छात्रों का इतनी बड़ी संख्या में सफल होना महत्वपूर्ण है। बड़ी बात ये कि इस मुहिम के दौरान पढ़ाई गई 5 कश्मीरी लड़कियों में 2 को परीक्षाओं में सफलता हासिल हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें