फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा के बीच कश्मीरी युवकों ने बचाई सेना के जवान की जान

Mon, 10 Oct 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ट्रक से जवान को बाहर निकालने की कोशिश करते जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय लोगों की हिंसक झड़पों के बीच इंसानियत की मिसाल उभरकर सामने आई है। श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर श्रीनगर के पास हादसे का शिकार हुए सैनिक को बचाने कश्मीरी युवा उमड़ पड़े।
विज्ञापन


हादसे के बाद चलाए गए रेस्क्यू आपरेशन के दौरान सेना के जवान को बचाने के लिए उमड़ी भीड़ किसी अपने के मुसीबत में होने जैसी बेचैन दिखी।

रेस्क्यू आपरेशन को तेजी से अंजाम तक पहुंचाने को न सिर्फ आपसी सामंजस्य बनाकर क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे जवान को निकाला, बल्कि उसे फौरन अस्पताल भी पहुंचाया।
विज्ञापन

जवान की जान बचाते सेना के जवान - फोटो : Amar Ujala
रविवार को यह दृश्य हाईवे पर लसजन इलाके में सामने आया। सैन्य वाहन तेज रफ्तार में था और बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में उसका चालक फंस गया। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग उमड़ पड़े। इनमें अधिकतर युवा थे।

देखते ही देखते युवाओं ने सैन्य वाहन में फंसे जवान को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया। घटना का बाकायदा वीडियो वायरल हुआ है। इसमें राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों की बेचैनी साफ झलक रही है। 

सैन्य प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वाहन चालक सैनिक को बचाने के लिए स्थानीय युवाओं ने गजब की आत्मीयता और दिलेरी दिखाई।

उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस दौरान भी वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने के अभियान को स्थानीय युवाओं ने ही अंजाम दिया था। घाटी में हिंसा के दौरान 84 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 हजार से अधिक घायल हैं। ऐसे माहौल में स्थानीय युवाओं का सैनिक को बचाने के लिए आगे आना अद्भुत और सराहनीय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें