युवकों को हुस्न और मीठी बातों के जरिए फंसाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय महिला गिरोह ने एक कश्मीरी युवक को शिकार बनाया है। मोहब्बत की दूरियां मिटाने के लिए जर्मन की एक महिला कश्मीरी युवक से मिलने पहुंची और एक लाख आठ हजार रुपये की ठगी कर फुर्र हो गई।
महिला ने कहा वह नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। उसके पास काफी सामान है और कस्टम विभाग ने उसे रोक लिया है। हनी ट्रैप के जाल में फंस कर घाटी का युवक को एक लाख अस्सी हजार रुपये गंवाने पड़े। स्वयं को जर्मनी निवासी बताने वाली महिला ने इस कदर जाल बिछाया कि युवक बच नहीं पाया।
युवक से कई माह चेटिंग करने के बाद दोनों में मोहब्बत का सिलसिला शुरू हुआ। एक मुलाकात और कश्मीर में घूमने के झांसे में युवक फंस गया। क्राइम ब्रांच के अनुसार सौरा (श्रीनगर) निवासी मुश्ताक ने पुलिस को शिकायत दी कि एक फेसबुक आईडी के जरिए एक महिला ने खुद को जर्मनी निवासी बता और घाटी घूमने का झांसा दिया।
इसमें वह फंस तुरंत उसे चैट के माध्यम से आने का न्योता दिया। महिला ने आने की जानकारी देते हुए बताया कि वह दिल्ली में फ्लाइट से उतर चुकी है। कुछ कस्टम क्लियरेंस की बात कर युवक से एक लाख आठ हजार रुपये की मांग करती है।
इस पर मुश्ताक ने नेट बैंकिंग से एक लाख अस्सी हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पिछले कुछ दिनों से वह उससे संपर्क करने की कोशिश करने में लगा रहा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद उसने नजदीकी पुलिस को सूचना दी। फिलाहल पुलिस फेसबुक आईडी के जरिए उससे तलाशने में जुटी है।