फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जगह के अलावा कहीं न बने सेटेलाइट टाउन

Sun, 10 May 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी टाउनशिप को लेकर कश्मीरी पंडितों का भरोसा राज्य व केंद्र सरकार से उठता जा रहा है। उनका कहना था कि कश्मीरी टाउन को लेकर जिस प्रकार के हालात पैदा हो चुके हैं, उसको देखकर तो यही लग रहा है कि सरकार को अब कश्मीरी पंडितों की कोई चिंता नहीं हैं। इतना ही नहीं केंद्र सरकार के दावों की भी हवा निकलती नजर आ रही है।
विज्ञापन


जगती टेनेमेंट कमेटी प्रधान शादी लाल पंडिता ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की तरफ से कश्मीरी पंडितों के सेटेलाइट टाउन के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए थे। इसके लिए सरकार ने योजना भी तैयार की, लेकिन अब केंद्र व राज्य सरकार अलगाववादी नेताओं के आगे हार मन चुकी है, इसलिए कश्मीरी टाउन बनाने को लेकर अब सरकार ने चुप्पी साध ली है।

कश्मीरी पंडित इसका पूरी तरह से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित चाहते हैं कि श्रीनगर के नजदीक ही सरकार सेटेलाइट टाउन स्थापित करे। क्योंकि उनको श्रीनगर के नजदीक ही सुरक्षा मिल सकती है। अलगाववादी नेताओं का कहना है कि अलग टाउन बनने पर कश्मीरी में भाईचारा खराब हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


क्योंकि कश्मीरी पंडित हमेशा ही भाईचारे को बढ़ावा देने का काम करते हैं। उनकी राज्य व केंद्र सरकार से मांग है कि जो वादे उसने चुनाव से पहले कश्मीरी पंडितों से किए हैं, उनको पूरा करे। अगर कश्मीरी पंडितों का विश्वास हासिल करना है तो कश्मीरी टाउन को लेकर काम में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें