फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडित विस्थापितों के पुनर्वास पर सियासत गलत

Sun, 24 Aug 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की कश्मीर इकाई की नेता डा. हीना बट ने कश्मीरी पंडित विस्थापितों के पुनर्वास पर विरोधी दलों की सियासत को नाजायज करार दिया। उन्होंने कहा कि कुछ सियासी दलों को लगता है कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक के लिए कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास को तवज्जो दे रही है।
विज्ञापन


ऐसे सियासी दल जब सत्ता में थे, तो उनको भी ऐसा काम करना चाहिए। शनिवार को अमीराकदल विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी डा. हीना बट राजबाग इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। डा. हीना बट ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि भाजपा कश्मीरी पंडितों के वोट बैंक पर कश्मीर में चुनाव लड़ रही है, ऐसे लोग और सियासी दल असल में कश्मीरी पंडितों को कश्मीरी नहीं मानते।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब ज्यादा दिन तक कश्मीर के बाहर वाली पार्टी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस सिर्फ कश्मीरी पंडितों पर ही नहीं, बल्कि कश्मीर के युवा वर्ग पर भी है। वह नहीं चाहती कि कश्मीरी पंडित विस्थापित अब भी शरणार्थी शिविरों में रहें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कश्मीरी पंडित विस्थापितों के पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों का भी स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें