मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के वुसन इलाके में शुक्रवार को एक बुजुर्ग कश्मीरी पंडित की मौत के बाद स्थानीय मुसलमानों ने परिवार की मदद की। बताया जाता है कि 92 वर्षीय पंडित नाथ भट की मौत शुक्रवार को हो गई।
उनकी मृत्यु की खबर मिलने के तुरंत बाद स्थानीय मुसलमानों ने उनका अंतिम संस्कार करने के लिए व्यवस्था की। एक स्थानीय निवासी इनायत ने कहा कि मौत की खबर मिलते ही सभी लोग मदद के लिए आगे आए।
मालूम हो कि वुसन इलाके में वर्तमान में लगभग एक दर्जन कश्मीरी पंडित परिवार निवास कर रहे हैं। इन परिवारों ने तीन दशक पहले कश्मीर घाटी से पलायन नहीं किया और यहीं रहने का फैसला किया था।