जम्मू। कश्मीरी पंडितों के संगठन पनुन कश्मीर ने दावा किया कि अलगाववादी और एक विध्वंसक समूह ने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के कदमों को विफ ल करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
पनुन कश्मीर के अध्यक्ष अजय चुरुंगु ने कहा कि प्रदेश के भीतर और बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को हिटलर जैसी पेश करने के लिए देश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस साजिश का इस्तेमाल पूर्व में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ को बढ़ावा देने के लिए किया गया था, वही साजिश अब मोदी की जम्मू-कश्मीर नीति को विफ ल करने के लिए की जा रही है। चुरुंगु ने कहा कि अमेरिका, यूरोप और भारत में यह साजिश पहले ही शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उसके हमदर्दों से प्रभावी ढंग से और कठोरता से निपटे जाने की आवश्यकता है।