फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर विलो ने लॉर्ड्स में बिखेरी चमक

Fri, 17 Oct 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर की एकमात्र आईसीसी-प्रमाणित क्रिकेट बैट निर्माता एक कंपनी ने लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित एमसीसी क्रिकेट बैट सम्मेलन में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज की। लॉर्ड्स में कश्मीर विलो (बैट की लकड़ी) ने अपनी चमक बखेरी।
विज्ञापन

इस सम्मेलन में क्रिकेट जगत के प्रमुख प्रशासकों, निर्माताओं, आयातकों, नवप्रवर्तकों और शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया जहां पारंपरिक विलो संसाधनों की कमी और क्रिकेट बैट निर्माण में टिकाऊ, किफायती विकल्पों पर चर्चा हुई। बैट निर्माता कंपनी के प्रबंध निदेशक फौजुल कबीर ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी निर्माताओं के साथ ‘द विलो सिचुएशन’ पैनल में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कश्मीर विलो को इंग्लिश विलो के मुकाबले एक व्यवहार्य और बेहतर विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने इसकी स्थिरता व मजबूती पर जोर दिया।
कबीर ने बताया कि कश्मीर विलो बैट की कीमत इंग्लिश विलो बैट की तुलना में केवल 1/20वां हिस्सा है जो उच्च गुणवत्ता वाले क्रिकेट उपकरणों को सभी के लिए सुलभ बनाने का एक क्रांतिकारी समाधान है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कश्मीर विलो की गुणवत्ता और प्रदर्शन को लेकर लंबे समय से चली आ रही भ्रांतियों को भी दूर किया और इसके वैश्विक मंच पर सिद्ध रिकॉर्ड का उल्लेख किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी के बैट का उपयोग 47 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों पुरुष और महिला दोनों ने खेल के सभी प्रारूपों में किया है जो पेशेवर क्रिकेट में कश्मीर विलो के बढ़ते विश्वास और स्वीकार्यता को दर्शाता है।इसकी वैश्विक पहचान भारत के खेल सामग्री उद्योग और घाटी में निहित प्रतिभा के उदय को दर्शाती है।
कंपनी की इस ऐतिहासिक आयोजन में भागीदारी क्षेत्र और राष्ट्र के लिए गर्व का क्षण है जिसने कश्मीर विलो को क्रिकेट के भविष्य के लिए एक विश्वसनीय, पर्यावरण-अनुकूल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी विकल्प के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें