फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: थल सैनिक कैंप में हिस्सा लेने वाले कैडेटों ने साझा किए अनुभव

Fri, 17 Oct 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
एमएएम कॉलेज में संवाद समारोह में उप​स्थित एनसीसी कैडेट्स व अ​धिकारी। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
जम्मू। एनसीसी की सेकेंड जम्मू-कश्मीर बटालियन की ओर से वीरवार दोपहर एमएएम कॉलेज के हॉल में संवाद और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में भाग लेने वाले कैडेटों ने अनुभव साझा किए। उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें ब्लेजर भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि ग्रुप कमांडर जम्मू ब्रिगेडियर डीएन पांडे ने शिरकत की। ब्रिगेडियर पांडे ने कैडेट्स से बातचीत की। अन्य गतिविधियों के साथ ही उन्हें शैक्षिक क्षेत्र में भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। आपको बता दें कि कैंप में एनसीसी निदेशालय, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को देश के सभी 17 निदेशालयों में गर्ल्स में तीसरा और ब्वॉयज में चौथा स्थान प्राप्त हुआ।

कैंप में एमएएम कॉलेज के 10 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कॉलेज के कैडेट सुखवीर सिंह ने हाल ही में उत्तराखंड के रानीबाग में आयोजित एडवांस्ड लीडरशिप कैंप भी शिरकत की थी। कार्यक्रम का संचालन मुख्य तकनीकी अधिकारी गगनदीप जंगराल ने किया। इस दौरान कर्नल नवीन शर्मा, कर्नल यश छिब्बर, कर्नल कुलदीप काचरू, एमएएम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना कौल समेत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से एआईटीएससी में भाग लेने वाले कुल 170 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें