फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र को मिली जमानत

Tue, 30 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर की एक लोकल अदालत द्वारा कश्मीर विश्वविद्यालय के गिरफ्तार छात्र मुजमिल फारूक डार को मंगलवार को बेल दी गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मुजमिल को बगैर ठोस सुबूत के आधार पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उस पर यह इलजाम था कि उसका मोबाइल किसी आतंकी द्वारा इस्तेमाल में लाया गया था।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार से विश्वविद्यालय के  सभी कार्य बहाल होंगे। छात्र की गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय परिसर एक जंग का मैदान बन गया था। लगातार कई दिनों तक हिंसक प्रदर्शन हुए। यहां तक कि इस सब बवाल के कारण विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी कार्य स्थगित करने पड़े और होस्टलों से छात्रों को जबरदस्ती निकाला गया।

कश्मीर विश्वविद्यालय के अलावा इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) और सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर (सीयूके) द्वारा भी मुजमिल की रिहाई को लेकर मुहिम छेड़ी थी। मुजमिल के पिता द्वारा इस बात की पुष्टि की गई कि उसे कोर्ट द्वारा बेल पर रिहा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता द्वारा यह जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय में सभी कार्य बुधवार से शुरू होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें