फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों का पंजीकरण शुरू, पहला जत्था पहुंचा

Tue, 30 Jun 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए मंदिरों के शहर जम्मू में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। यात्रा पर जाने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए विभाग की ओर से बनाए पंजीकरण काउंटरों में यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जो अपने लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी करने में व्यस्त दिखाई दिए। एग्जीबिशन ग्राउंड के पास स्थित जम्मू हाट में बनाए पंजीकरण काउंटरों में सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


यात्रा के लिए यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया देर दोपहर तक चलती रही। इसके साथ ही स्वास्थ्य जांच के लिए हाट में बनाए मेडिकल कैंप में डाक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिया। जम्मू हाट में बनाए पंजीकरण काउंटर की देखरेख कर रहे इंचार्ज अशोक बवोरिया ने बताया कि सुबह आठ बजे से ही यात्रियों के लिए काउंटर को खोल दिया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पास बालटाल के लिए दो सौ और पहलगाम के लिए तीन सौ तक का कोटा दिया गया है।

भगवती नगर कड़े सुरक्षा घेरे में
श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू के आधार शिविर पहुंच गया है। भगवती नगर में सुरक्षा कड़ी की गई है। एसएसबी, सीआरपीएफ, राज्य पुलिस सहित अन्य अर्द्धसैनिक बल मिलकर सुरक्षा में जुटे हुए हैं। इसके अलावा शहर के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अधिकारियों ने भगवती नगर आधार शिविर का जायजा लिया। शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रा को लेकर सुरक्षा के अचूक प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। रेलवे स्टेशन पर कमांडो तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


डाग स्क्वायड की मदद से रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली हर ट्रेन पर पैनी नजर रखते हुए यात्रियों की जांच की जा रही है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से भी कहा है कि यदि कहीं पर भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखे या फिर कोई संदिग्ध शख्स दिखे तो उसकी तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भगवती नगर आधार शिविर में खुफिया तंत्र भी चौकस हो गया है।

यहां सादे कपड़ों में जवानों को तैनात किया गया है, ताकि सुरक्षा में कोई सेंध न लग सके। डीआईजी अशकूर वानी का कहना है कि भगवती नगर आधार शिविर और शहर में साधुओं को ठहराए जाने वाले स्थल कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। यहां किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं होगी। शहर के होटलों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें