फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में पारा लगातार शून्य से नीचे, कारगिल का तापमान माइनस 9 पहुंचा

Fri, 18 Nov 2016 08:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
dal lake - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
घाटी लगातार पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चला गया है। इस सबके चलते स्थानीय लोगों में इस वर्ष सर्दी के मौसम में कड़ाके की सर्दी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बीती रात सबसे कम तापमान कारगिल में रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान माइनस 9.2 डिग्री तक लुढ़क  गया। वहीं लेह में रात का तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

श्रीनगर में रात के तापमान में हल्का सुधार हुआ है। पारा माइनस 2.7  से बढ़कर माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। पहलगाम में माइनस 4.2 और गुलमर्ग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार आने वाले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें