घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर आम लोगों के साथ साथ हवाई यात्राओं पर भी पड़ने लगा है। लगातार गिर रहे तापमान और कोहरे के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट ऑथारिटी द्वारा सारी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। घाटी में हवाई यात्राओं के बाधित होने के बाद हवाई मार्ग से श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
श्रीनगर में कई प्राइवेट कंपनियों और एयर इंडिया द्वारा देश के विभिन्न शहरों से विमानों का संचालन किया जाता है। ऐसे में उड़ानों के रद्द होने के कारण इन कंपनियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि उड़ाने कब तक सामान्य हो सकेंगी इसका फैसला विजिबिलिटी के आधार पर हो सकेगा।