फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर सुपर फुटबॉल लीग 2025 का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



श्रीनगर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति, युवा सेवा और खेल, सूचना प्रौद्योगिकी व परिवहन मंत्री सतीश शर्मा ने कश्मीर सुपर फुटबॉल लीग 2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने टूर्नामेंट की ट्रॉफी और आधिकारिक जर्सी का अनावरण भी किया।
मंत्री ने अपने संबोधन में खेल विभाग, स्पोर्ट्स काउंसिल और अन्य हितधारकों की खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और केंद्र शासित प्रदेश में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए की गई मेहनत की सराहना की। उन्होंने कश्मीर की समृद्ध खेल विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा, कश्मीर हमेशा से अनूठी खेल प्रतिभाओं का केंद्र रहा है। कश्मीर सुपर लीग जैसे आयोजन इस विरासत को उत्सव के रूप में प्रस्तुत करते हैं। मंत्री ने खेल को सामाजिक बुराइयों, विशेषकर नशे के खिलाफ एक शक्तिशाली हथियार बताया। यह नशे के खिलाफ हमारी लड़ाई में पहली रक्षा पंक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि प्रशासन खेल अवसंरचना को उन्नत करने, ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने और लीग, टूर्नामेंट्स व जमीनी स्तर के कार्यक्रमों से युवाओं के लिए स्थायी मंच बनाने के लिए कटिबद्ध है। कश्मीर सुपर लीग 2025 में छह टीमें हिस्सा लेंगी। आयुक्त सचिव सरमद हाफिज, स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें