फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: पत्थरबाजी में हुई थी ट्रक ड्राईवर की मौत, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, छह हिरासत में

Tue, 27 Aug 2019 11:54 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार की शाम एक ट्रक पर पथराव में हुई चालक की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छह अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।   
विज्ञापन


बताया जाता है कि अनंतनाग जिले के बिज बहेड़ा में उरहल इलाके के जरदीपोरा में ट्रक पर रविवार की शाम पथराव किया गया था। जिसमें घायल चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। चालक की पहचान नूर मोहम्मद डार (42) के रूप में की गई थी। पुलिस ने बताया कि अपराध की वजह का पता लगाने के लिए, गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है। दोनों युवकों का कोई आपराधिक रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। आपको बता दें कि पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने अफसरों को दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी नागरिक वाहनों पर भी पथराव कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में भी पत्थरबाजों ने श्रीनगर शहर के डाउन टाउन इलाके में 11 वर्षीय एक लड़की को घायल कर दिया था, उसकी आंख में चोट लगी थी। इसी माह पांच अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिए जाने के बाद घाटी के कारण कई तरह की पाबंदियां लागू हैं। राज्य प्रशासन का दावा है कि पाबंदियों के साथ-साथ सुरक्षाबलों की मौजूदगी के कारण यहां शांति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें